[ad_1]

बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान में देवर ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। बताया गया कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव के रहने वाले राजेन्द्र यादव एवं उनके भाइयों में संपत्ति को लेकर पहले से ही विवाद होता चला रहा है, जिसको लेकर आज मारपीट शुरू हो गयी।
वहीं मृतका के पति राजेन्द्र यादव ने बताया कि उनके पिता बड़हरिया में ही चौकीदार के पद पर थे। 2020 में डयूटी के दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। जिसके बाद ही घर में झगड़ा शुरू हुआ है। मृतका के पति का कहना है कि पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर नौकरी लेने के लिए दोनों भाई हमसे मारपीट करते रहते हैं। आज मेरे दोनों भाई संतोष यादव एवं जितेन्द्र यादव संपत्ति के बंटवारे को लेकर अचानक घर में चाकू, रॉड, कुल्हाड़ी से लैस होकर तीन चार अन्य लोगों के साथ घर में घुसे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
उन्होंने कहा कि मेरे पत्नी को तबतक मेरे दोनों भाई कुल्हाड़ी, रॉड एवं चाकू से मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हुई। मारने के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए। मृतका की पहचान कवित्री देवी उम्र 53 पति राजेन्द्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मृतका को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आश्वासन
वहीं पोस्टमार्टम के प्रक्रिया पुलिस द्वारा शुरू की गई, तब तक मृतका के पति राजेंद्र यादव ने अपनी पत्नी का शव बीच सड़क पर रख कर अपने दोनों भाईयों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
[ad_2]
Source link