[ad_1]

घटना की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में निजी विद्यालय में पढ़ने वाली दो स्कूली छात्राएं रविवार को गायब हो गई थी। अब पुलिस ने दोनों छात्राओं को तीन दिन बाद मंगलवार की शाम को बरामद कर लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि दोनों छात्राएं रविवार को अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकली थी और रास्ते से गायब हो गई थी। अब दोनों को बरामद कर लिया गया है।
खुद थाने में हुई उपस्थित
इस मामले में विश्वविद्यालय थाना की पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। लेकिन इस बीच दोनों लापता छात्राएं मंगलवार की देर शाम लहेरियासराय थाना पर उपस्थित हो गई। पुलिस का कहना है कि पुलिसिया दबाव के कारण दोनों खुद उपस्थित हुई हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि दोनों छात्राएं लहेरियासराय थाना में खुद उपस्थित हो गई। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में हिरासत में लिए दोनों युवकों को पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर छोड़ दिया है।
सीसीटीवी में थी आई नजर
इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार का कहना है कि रविवार की शाम से दोनों स्कूली छात्राएं गायब थी। दोनों अपने किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने घर ने निकली थी। बर्थडे पार्टी एक रेस्टोरेंट में रखा गया था। पार्टी में घर से निकलने के बाद देर रात तक दोनों घर नहीं लौटी। तब घटना को लेकर एक छात्रा के पिता ने विश्वविद्यालय थाने में सोमवार की रात को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दोनों निजी विद्यालय के आठवीं की छात्रा हैं।
परिजनों ने ली राहत की सांस
परिजनों का कहना है कि स्कूली छात्राओं के गायब होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान बने थे। दोनों छात्राओं के मिलने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।
[ad_2]
Source link