[ad_1]

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिजनों का कहना है कि रविवार सुबह आठ बजे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा अपनी सहेली के घर पहुंची। फिर कुछ देर बाद दोनों कटहलबाड़ी के एक रेस्टोरेंट में दोनों अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकली। लेकिन देर रात तक दोनों जब घर नहीं पहुंची तब उनके परिजन परेशान होने लगे। घटना को लेकर एक छात्रा के पिता ने विश्वविद्यालय थाने में सोमवार की रात को प्राथमिकी दर्ज करायी है। आसपास के कई परिचितों के यहां उनकी तलाश की गई लेकिन कहीं भी सफलता हाथ नहीं लगी। थक-हारकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
परिजनों का कहना है कि दोनों निजी विद्यालय के आठवीं वर्ग की छात्रा हैं। पुलिस ने दोनों छात्राओं की बरामदगी के लिए कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें दोनों छात्राएं पैदल जाती हुई देखी गई हैं। परिजनों के अनुसार छात्रा मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करती थी। पुलिस ने एक दो संदिग्ध लड़कों से भी पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज मे दोनों छात्राएं कटहलबाड़ी से एमएलएसएम कॉलेज की तरफ पैदल जाती हुई देखी गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link