Bihar: MBA मखाना वाला को दो दिवसीय G-20 के शिखर सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण; व्यवसायियों में छायी खुशी

[ad_1]

MBA Makhana Wala E Shravan Kumar Rai invited to attend the two-day G-20 summit

ई श्रवण कुमार राय, एमबाए मखाना वाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गुरुग्राम में तीन और चार जुलाई को दो दिवसीय G-20 का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें में भारत सहित 34 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दरभंगा के MBA मखाना वाला से मशहूर हुए ई श्रवण कुमार राय को ईमेल के जरिए शुक्रवार को आमंत्रण मिला है। यह बैठक गुरुग्राम ओराना कन्वेंशन में होने जा रही है। इसे लेकर यहां के व्यवसायी वर्ग और बुद्धिजीवियों के बीच खुशी की लहर है।

दरअसल, दरभंगा जिले के श्रवण कुमार राय ने तमिलनाडु के तंजौर के एक इंस्टीयूट में फूड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। फिर मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उसी दौरान उन्होंने एक प्रोजेक्ट के तौर पर पोपिंग मखाना मशीन पर काम किया। फिर तय कर लिया अब मखाना पर ही काम करना है। उसके बाद उन्होंने लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर साल 2019 से मखाना के व्यवसाय का स्टार्टअप किया और MBA मखाना वाला के नाम से मशहूर हो गए।

साल 2019 में सुमित्रा फूड्स के नाम से शुरू किए इस बिजनेस में पत्नी रुचि मंडल भी उनका हाथ बंटाती हैं। रुचि मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर पति का साथ दे रही हैं। इस स्टार्टअप के जरिए श्रवण कुमार राय न सिर्फ अपनी कंपनी के लिए मुनाफा कमा रहे हैं। बल्कि काफी लोगों को रोजगार भी दे पा रहे हैं। अभी हाल में ही उन्हें दरभंगा एयरपोर्ट पर मखाना सेंटर खोलने की भी अनुमति मिली है। उनका बिजनेस सुपर फूड मखाने से बनने वाले उत्पादों का है।

ई श्रवण कुमार राय ‘एमबीएमखानावाला’ के नाम से फूड चेन खोलने की तैयारी में हैं। श्रवण और उनकी पत्नी रुचि मखाने पर अब नया कांसेप्ट लेकर आ रहे हैं, जिसमें अलग-अलग राज्यों में मिलने वाले पारंपरिक खान-पान को मखाने से जोड़ेंगे। दक्षिण भारत के लोगों को मखाना डोसा और इडली परोसेंगे। गुजरात से आने वाले को मखाने का ढोकला खिलाएंगे। पास्ता व नूडल्स की जगह मखाना होगा। बाकी मिथिला की जो रेसिपी मखाना खीर, बर्फी, लड्डू, बिस्कुट, रबड़ी व चाट सहित अन्य मेन्यू में हैं ही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *