[ad_1]

पुलिस विभाग ने इन्ही दो गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में पुलिस विभाग की दो गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें एक ओएसडी और डीएसपी जख्मी हो गए। वहीं गाड़ी में बैठा ड्राइवर भी घायल हो गया। हादसे में दोनों गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, टक्कर जिस तरह से हुई वह चौंकाने वाला है।
दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई
स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर का कारण यातायात के नियम का पालन नहीं करना है। वैशाली जिले बिदुपुर थाने की पुलिस रॉन्ग साइड से आ रही थी। एसके पुरी थाना क्षेत्र के पंप हाउस अटल पथ ओवरब्रिज के पास ओएसडी की गाड़ी रॉन्ग साइड से आती गाड़ी को देखकर अनियंत्रित हो गई और दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
हादसे में घायल लोग खतरे से बाहर हैं
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फौरन घायल डीएसपी और ओएसडी का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस टीम दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अटल पथ से हटवा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी के ड्राइवर से जानकारी ली जा रही है। हादसे में घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अटल पथ पर आवागमन सामान्य है।
[ad_2]
Source link