Bihar News: अपराधियों को नमूना दिखाने के लिए लाइनर का इंतजार कर रहा था हथियारों का सौदागर; पुलिस ने दबोचा

[ad_1]

Arms dealer waiting for liner to show sample to criminals in Aurangabad; police caught

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के औरंगाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हथियारों के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अवैध  हथियार कारोबारी नक्सलियों और अपराधियों को असलहों की सप्लाई किया करता था। गिरफ्तार हथियार कारोबारी सुनील कुमार उर्फ लाल बाबू रफीगंज थाना क्षेत्र के चरकुपा गांव का निवासी है। उसे औरंगागाबाद शहर में रमेश चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हथियार कारोबारी के पास से एक बंदूक भी बरामद की है। गिरफ्तार अवैध हथियार कारोबारी की गिनती औरंगाबाद के जरायम पेशे में टॉप-15 अपराधियों में से एक के रूप में होती थी।

पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि रफीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शहर के रमेश चौक से औरंगाबाद के टॉप-15 अपराधियों में से एक सुनील कुमार उर्फ लाल बाबू को धर दबोचा है। पुलिस ने उसके पास से एक बंदूक भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक, अपराधियों का एक समूह जिले में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की प्लानिंग में लगा है। प्लानिंग को अंजाम देने के लिए अपराधियों के ग्रुप को तमंचे और आग्नेयास्त्रों की जरूरत थी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए अपराधियों के ग्रुप ने लाल बाबू से संपर्क साधा था। इसी वजह से वह अपराधियों को दिखाने के लिए एक गन नमूने के रूप में लेकर औरंगाबाद शहर आया था। खुफिया इनपुट मिलने के कारण रफीगंज पुलिस उसके पीछे लगी थी। पुलिस इस ताक में थी कि अवैध हथियारों के सौदागर को आग्नेयास्त्रों के खरीददार अपराधियों के साथ धर दबोचा जाए। अवैध हथियारों का आपूर्त्तिकर्ता खरीददार अपराधियों के लाइनर का इंतजार कर रहा था, लेकिन लाइनर नहीं आया। शायद खरीददार अपराधियों को सौदागर के पीछे पुलिस के लगे होने की भनक लग गई थी। इसी कारण उनके द्वारा लाइनर को रमेश चौक पर नहीं भेजा गया।  काफी इंतजार के बाद अंततः पुलिस ने हथियार कारोबारी को पकड़ लिया।

एसपी ने कहा कि औरंगाबाद पुलिस अपराध उन्मूलन के तहत शीर्ष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है। अवैध हथियारों के सौदागर की गिरफ्तारी उसी अभियान की कड़ी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अवैध हथियार कारोबारी सुनील कुमार उर्फ लाल बाबू रफीगंज थाना क्षेत्र के चरकुपा गांव का निवासी है। उस पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त समेत अन्य आपराधिक वारदातों के कुल दस मामले रफीगंज थाना में दर्ज हैं। इन मामलों का वह नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है। उसके खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हो सकते हैं। इस लिहाज से पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में लगी है। गिरफ्तार अपराधी से हथियारों की खरीद करने वाले अन्य अपराधियों के बारे में भी इनपुट मिला है। उसके आधार पर आगे चलकर और अपराधियों की भी गिरफ्तारी हो सकेगी। गिरफ्तार अपराधी ने अपने सहयोगियों के बारे में भी जानकारी दी है। उन सहयोगियों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार कारोबारी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *