[ad_1]

घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया में अपराधियों ने दंपती को गोली मार दी। इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। घटना जिले के भदवर थाना क्षेत्र के सिहौता गांव की है। गुरुवार देर रात को दंपती अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच अपराधी घर में घुसे और गोली मारी दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जमीन विवाद में अपराधियों ने दंपती को गोली मारी
पुलिस ने घटनास्थल पर मृत पड़े महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही गोलीबारी की वारदात में घायल पति के बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि गुरुवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर दस की संख्या में आए अपराधियों ने सो रहे दंपती को गोली मार दी। उक्त वारदात में महिला कुलम देवी (48) की मौत मौके पर हो गई, जबकि पति सुरेन्द्र यादव (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रह रहा है। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस
परिजनों का कहना है कि जिन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है, उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
[ad_2]
Source link