Bihar News : अफगान से पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लाने वाले ने बिहार में किया बड़ा ऐलान, जानें- शेर सिंह राणा की तैयारी

[ad_1]

Sher Singh Rana said- Rashtriya Janlok Party (Satya) will contest elections in entire Bihar; Magadh-Shahabad

औरंगाबाद में सभा करते शेर सिंह राणा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अफगानिस्तान से अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अस्थियों को लाकर देश भर में चर्चित हुए राष्ट्रीय जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा कि राजपा ने बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कमर कसकर तैयार है। राणा ने बुधवार को औरंगाबाद के ओबरा में पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से प्रिंस कुमार सिंह के नाम की उम्मीदवार के रूप में घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने दक्षिण बिहार के मगध और शाहाबाद प्रमंडल की सभी लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिया है। जिस तरह आज इस कार्यक्रम में उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। इसी तरह अन्य लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर जनता के बीच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएंगी।

विचारधारा वाले दलों से सशर्त समझौता हो सकता है

शेर सिंह राणा ने कहा कि शाहबाद प्रमंडल में आरा, बक्सर, सासाराम तथा मगध प्रमंडल में औरंगाबाद, काराकाट, गया, जहानाबाद एवं पाटलिपुत्रा लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल है। जिस तरह से काराकाट के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। उसी तरह एक-एक इन सभी सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएंगी। उन्होने कहा कि पार्टी बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रही है। जिन सीटों पर अभी उम्मीदवार फाइनल नहीं हुए है, उन सीटों पर समान विचारधारा वाले दलों से सशर्त समझौता हो सकता है। हमारी पार्टी का हरियाणा में इनेलो के साथ गठबंधन है। इस तरह का गठबंधन बिहार में भी हम कर सकते है लेकिन अपनी शर्तों पर। कहा कि बिहार में हमारा किसी दल से गठबंधन हो या न हो, लेकिन इतना तय है कि हम किसी न किसी रूप में राज्य की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उतर बिहार की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम शीघ्र ही फाइनल करने जा रही और जल्द ही घोषणा की जाएगी।

40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं

राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राजपा ने 2020 के बिहार विधानसभा के चुनाव में राज्य की बहुतायत सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। यह सही है कि हमें किसी सीट पर सफलता नहीं मिली लेकिन हमारे उम्मीदवारों को जनता का उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिला। हमें अच्छा खासा वोट प्रतिशत मिला, जिससे पार्टी का हौसला बढ़ा है। इसी हौसले की बुनियाद पर हम राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राज्य में हमारी पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है और लोकसभा चुनाव में बिहार में पार्टी को आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साहित है और चुनाव में वें अपना पूरा दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम में पार्टी के काराकाट के घोषित उम्मीदवार प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि उन्होने काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प ले रखा है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने रोडमैप बनाया है, जिसकी घोषणा वें चुनाव के पूर्व करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपा के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष देवेश कुमार सिंह उर्फ ढ़नढ़न सिंह ने की। कार्यक्रम में पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष अरूण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, सुनील सिंह, पुष्कर सिंह एवं नागेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *