[ad_1]

सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। शाम पांच बजे का समय बताया जा रहा है, लेकिन दोपहर बाद 2:37 बजे से खरमास को देखते हुए यह समय पहले भी किया जा सकता है। अभी समय पूरे तौर पर पक्का नहीं हो सका है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला था और 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार के सीएम के तौर पर इस्तीफा देने के करीब छह घंटे बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली थी। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के दो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली थी। इसके अलावा, भाजपा कोटे से एक और जनता दल यूनाईटेड के तीन, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के एक मंत्री ने शपथ ली थी। इकलौते निर्दलीय को भी उसी दिन शपथ दिलाई गई थी। उसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा कई बार उठकर रह गई थी।
[ad_2]
Source link