Bihar News: आपसी लड़ाई में दोस्तों ने अपने ही साथी को मारी गोली, घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज

[ad_1]

Friends shot their own friend in a mutual fight in Gaya, injured youth is undergoing treatment in hospital

अस्पताल में भर्ती घायल युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के अगरैली और बलना गांव की सीमा पर ओझवा टांड़ बायपास के नजदीक एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को खेत में निकौनी करने गई महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई है।

जानकारी के मुताबिक, चंदौती थाना के बलना गांव के पास चार दोस्त घूमने आए थे। इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर उलझ गए। इस दौरान दोस्तों ने अपने साथी पर ताबड़तोड़ गोली चला दीं। इसी घटना में एक दोस्त को गोली लग गई, जिससे 30 साल का एक युवक घायल हो गया। वारदात की सूचना पर चंदौती थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर घायल युवक को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। जहां गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर चंदौती थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि बलना गांव के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी। उक्त सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल युवक को लेकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान औरंगाबाद जिला के बारुण गांव निवासी युधिष्ठिर कुमार (30) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि चार युवक गांव के पास आए थे। किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई हुई थी। लड़ाई के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। लेकिन घटना का कारण अब तक पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ में रहे दोस्तों की पहचान की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *