Bihar News : आशुतोष शाही हत्याकांड की जांच करेंगे CID के DIG; मुजफ्फरपुर पहुंच कराया घटना का सीन रीक्रिएट

[ad_1]

Bihar News: CID's DIG reached Muzaffarpur to investigate the Ashutosh Shahi murder case, incident recreated.

सीन रिक्रिएट करती CID टीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


CID की टीम आशुतोष शाही हत्याकांड की जांच के लिए मुजफ्फरपुर पहुंची। जांच के लिए CID के DIG दलजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे और सभी एसएसपी राकेश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद टीम सहित सभी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान एसएसपी राकेश कुमार, सिटी एसपी, टाउन डीएसपी समेत कई नगर थाना व सिकंदरपुर ओपी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद सीन को रिक्रियेट किया गया। इस दौरान घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। इसके लिए आशुतोष शाही के ड्राइवर को भी बुलाया गया। उससे घटना के दिन की पूरी जानकारी ली गई। इसके बाद 4 जवान को हेलमेट पहनाया गया। वे सड़क से वकील के घर पहुंचते हैं। बॉडीगार्ड पर फायरिंग करते है। बॉडीगार्ड जमीन पर गिरता है। इसकी वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही थी। टीम घटना की रीक्रीएट कर पूरी घटनाक्रम समझना चाह रही थी। ताकि, आगे की जांच हो सके। हालांकि, इस संबंध में अधिकारी ने कुछ भी बताने से इंकार किया।

घायल वकील ने लिखित बयान भेजा थाना 

गोली लगने से घायल वकील डॉलर ने रविवार को पटना से अपना लिखित बयान टाउन थाने में भेजवाया। बयान में ककील ने कहा है कि पूर्व वार्ड पार्षद शेरू अहमद जमीन का एक कागजात दिखा कर जाने वाले थे। तब तक आशुतोष शाही पहुंच गए। पूर्व वार्ड पार्षद के साथ आशुतोष शाही भी सोफा पर बैठ गए मैं एसी कमरा में चला गया। कुछ ही देर बाद अज्ञात अपराधी आकर आशुतोष शाही पर फायरिंग करने लगे। गोलीबारी में मैं भी जख्मी हो गया। इस घटना में न तो पूर्व पार्षद शेरू अहमद दोषी हैं, न ही मैं दोषी हूं।

अब हत्याकांड का सीआईडी करेगी जांच

मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। इसके लिए जिला पुलिस और तिरहुत रेंज के आईजी पंकज सिन्हा ने अनुसंशा किया था। जिसके बाद यह मामला CID को सौंप दिया गया है। सोमवार को सीआईडी की टीम जिले के नगर थाना पहुंची। केस के आईओ से सारी जानकारियां ली। फिर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी गंभीरता के साथ चर्चा हुई। फिलहाल टीम मामले की जांच में जुट गई है।

मृतकों की पहचान 

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव पोखर आमगोला के निवासी स्वर्गीय निर्मल शाही के 45 वर्षीय पुत्र आशुतोष शाही, उत्तर प्रदेश के मऊ जिला के मधुबन थाना क्षेत्र के स्वर्गीय नगीना के पुत्र निजामुद्दीन और उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जघरा थाना क्षेत्र के जगदीश सिंह के 34 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। वही अब तीसरे गुर्दा की भी मौत हो गई है। उसकी पहचान छपरा जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के स्वर्गीय दयानंद सिंह के पुत्र ओमनाथ उर्फ ओंकार नाथ सिंह के रूप में हुई है।

क्या था ममला

चर्चित प्रोपर्टी डीलर आशुतोष शाही व उनके दो बॉडीगार्ड को अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया था। रात करीब 9:30 बजे चार की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। वारदात के वक्त आशुतोष शाही अपने अधिवक्ता डॉलर के घर किसी जमीन के काम से गए थे। तभी हथियार से लैश बदमाश घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जिस कारण वहां मौजूद पांच लोगों को गोलियां लगी थीं। आशुतोष शाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एक बॉडीगार्ड ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। बाद में एक और बॉडीगार्ड की मौत हो गई थी। अधिवक्ता और एक अन्य बॉडीगार्ड का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के पीछे जमीन विवाद का ही कारण माना जा रहा है।

पूर्व मेयर हत्याकांड के बाद चर्चा में आया था प्रॉपर्टी डीलर 

मुजफ्फरपुर नगर निगम के पहले मेयर समीर कुमार हत्याकांड के बाद मिठनपुरा इलाके के बड़े जमीन माफिया आशुतोष शाही सुर्खियों में आए थे। पुलिस ने  समीर कुमार हत्याकांड में उन्हें चार्जशीटेड भी किया था। लेकिन आशुतोष शाही समय रहते हाईकोर्ट से जमानत ले लिया था। इसके बाद बीते विधानसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाया था। लेकिन, नामांकन पर्चा गलत होने से चुनाव नहीं लड़ सके थे।

पूर्व मेयर की भी इसी क्षेत्र में हुई थी हत्या 

23 सितंबर 2018 को मुजफ्फरपुर नगर निगम के पहले मेयर समीर कुमार को बाइक सवार अपराधियों ने एके-47 से उनकी कार में ही हत्या कर दी थी। उस घटना में उनका चालक रोहित भी मारा गया था। उनकी हत्या भी चंदवारा माड़वाडी हाइस्कूल रोड पर ही हुई थी। जमीन कारोबारी आशुतोष शाही की भी हत्या अधिवक्ता डॉलर के घर में हुई। डॉलर का घर भी चंदवारा माड़वाड़ी हाइस्कूल रोड में ही है। जहां पूर्व मेयर की हत्या हुई थी, उससे 50 मीटर पहले आशुतोष शाही की हत्या हुई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *