Bihar News : ईवीएम सुरक्षा में तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

Bihar News : Bihar Police constable shot dead, evm security personnel suicide or accident or murder in bhojpur

जांच में जुटे अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बिहार के आरा में ईवीएम सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने खुद के इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कृषि भवन की है, जहां ईवीएम सुरक्षा के लिए बने गार्ड रूम में उसकी ड्यूटी लगी थी। मृत सिपाही पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरी गांव निवासी शिव पासवान का पुत्र हेमंत कुमार (27) था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर डीएम और एसपी खुद घटनास्थल पर पहुचे और मामले की पड़ताल में जुट गये।

अपने रायफल से की आत्महत्या 

घटना के संबंध में उसके सहकर्मी का कहना है कि सिपाही हेमंत कुमार को  भोजपुर पुलिस के द्वारा चुनावी ड्यूटी में लगाया गया था। कृषि भवन को भी पीएटी गोडाउन बनाया गया था, जहां लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षित ईवीएम रखा गया है। वहां हेमंत कुमार के अतिरिक्त दो अन्य कांस्टेबल भी ड्यूटी में थे लेकिन उनमें से एक छुट्टी पर था जबकि दूसरा कांस्टेबल  सब्जी लाने बाजार गया था। वापस जब वह आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, जिसके बाद खिड़की के सहारा लेकर देखा कि रूम में चारों तरफ खून फैला हुआ है और हेमंत कुमार जमीन पर गिरा है। सिपाही ने तुरंत घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रमोद कुमार और डीएम राजकुमार और अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर घुसने पर देखा गया कि हेमंत कुमार के पास में उसकी राइफल पड़ी है और उसके सिर में गोली लगी है।

अप्रैल में होने वाली थी शादी

साथ में ड्यूटी करने वाले सिपाही ने बताया कि हेमंत कुमार की अप्रैल महीने में शादी होने वाली थी। साथ ही कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। उसके परेशां होने की क्या वजह थी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अब मृतक के परिजन के पहुंचने पर ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायगा।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलने पर एसपी प्रमोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस संबंध में उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे है। सारे घटनाक्रम का वीडियो ग्राफी करा ली गई है। मृतक के साथी सिपाही के द्वारा बताया गया कि मृतक कुछ दिनों से गुमसुम रहता था। आत्महत्या के कारणों का पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, परिवार के लोग आयंगे तो स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *