[ad_1]

जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गोली मारने वाला शख्स और महिला पूर्व से परिचित हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि गोली मारने वाला युवक महिला का पूर्व का प्रेमी है। वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था लेकिन किसी बात पर उसने उसे गोली मार दी। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के रहुआ की है।
ससुराल में जाकर मारी गोली
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली मारने वाला शख्स दरभंगा जिला के लहेरियासराय का रहने वाला साहिल सिन्हा उर्फ सोनू है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुजफ्फरपुर महिला का ससुराल है जहां साहिल महिला से पहले भी मिलने आता था लेकिन कुछ महीनों से महिला अपने परिवार और गृहस्थी में लीन हो गयी थी। इस वजह से महिला अब साहिल से मिलने से परहेज करने लगी। इसी वजह से गुस्से में साहिल ने महिला को किसी तरह बुलाया और उसे गोली मार कर खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उधर दौड़े तो लोगों ने देखा दोनों खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुए हैं। आननफानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
पूर्व में दोनों भाग चुके हैं एक साथ
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब छह महीने पूर्व साहिल के साथ वह महिला घर छोड़कर फरार हो चुके हैं जबकि महिला दो बच्चों की मां है। परिजनों और पुलिस की मदद से किसी तरह महिला को बरामद किया गया। परिवार वालों के द्वारा समझाने के बाद महिला साहिल से परहेज करने लगी और तब से दोनों का मिलना जुलना लगभग बंद हो गया। इसी बात की खुन्नस में साहिल ने महिला को गोली मार दी। घटना के संबंध में मुसहरी थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
[ad_2]
Source link