Bihar News : औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, डीलर की मौत; तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

[ad_1]

Bihar News: road accident in Aurangabad, dealer died; crushed by a speeding vehicle

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से जनवितरण प्रणाली के डीलर की मौत हो गई। घटना औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ (एनएच 139) पर ओबरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के महथु गांव निवासी ललन भुइयां (55) के रूप में की गई है।मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के महथु गांव निवासी ललन भुइयां (55) के रूप में की गई है। वह सरसौली पंचायत के वार्ड-14 के डीलर थे।

मीटिंग में शामिल होने औरंगाबाद जा रहे थे डीलर

बताया जाता है कि डीलर किसी मीटिंग में शामिल होने औरंगाबाद जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डीलर को घायल समझते हुए इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे और मृत हालत में देख चीत्कार कर उठे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

मामले में ओबरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही एएसआई धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल निकेश कुमार, हवलदार राम विलास उरांव को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *