[ad_1]

चार लोग अभी भी बेहोश बताए जा रहे हैं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान में ज्वेलरी की दुकान के स्टाफ ने घर से 50 लाख रुपये से ज्यादा के गहने और नकदी चोरी कर ली। कंपनी द्वारा नेपाली स्टाफ को रखा गया था। बताया जा रहा है कि इसी स्टाफ ने नशीला पदार्थ खिलाकर घटना को अंजाम दिया था। चार लोग अभी भी बेहोशी की हालत में हैं।
जानकारी के मुताबिक, सीवान शहर के नगर थाना क्षेत्र के झगड़हवा पीपल के पास एक कनक मंदिर नाम से एक सोने-चांदी की बड़ी दुकान है। दुकान से सटा ही उनका घर भी है, जिसके मालिक का नाम मिठू बाबू है। मिठू बाबू ने बताया कि कुल छह लोग मेरे घर पर रहते थे, जिनमें से दो लोग नेपाली थे। उनको कंपनी ने दिल्ली से भेजा था और करीब डेढ़ माह से यहां पर काम करते थे।
उन्होंने बताया कि आज अहले सुबह अचानक नेपाली स्टाफ ने वहां मौजूद चारों लोगों को नशीला पदार्थ खाने में मिलाकर खिला दिया। उसके बाद वहां चारों लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे लोग बेहोश हो गए। तभी कंपनी द्वारा भेजा गया स्टाफ लॉकर खोलकर 50-60 लाख का सोना, चांदी और नकदी लेकर आसानी से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी उन लोगों को तब हुई जब सुबह काम करने के लिए दो महिलाएं करीब आठ बजे के आसपास घर पर पहुंचीं। जहां उन्होंने दरवाजा जल्दी खुला हुआ पाया और देखा कि गहने वाली सभी अलमारियां तितर-बितर हैं। साथ ही वहां मौजूद चारों लोग सोए हुए हैं।
मिठू बाबू ने आगे बताया कि दोनों महिलाएं सोए हुए चारों लोगों को जगाने लगीं। जब वे नहीं जागे, तब उन महिलाओं ने आसपास के लोगों को बुलाया। फिर घर के लोग आए, जब चेक किया तो भारी संख्या में सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिली। चोरी किए गए जेबरों की कीमत लगभग 50-60 लाख रुपये बताई जा रही है।
इधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चारों व्यक्तियों के होश में आने का इंतजार कर रही है। ताकि सही घटना की जानकारी ली जा सके।
वहीं, इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष सुदर्शन राम ने कहा कि नौकर द्वारा खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर सोने-चांदी की चोरी की गई है। चार लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link