Bihar News: कचरे के ढेर पर मिला एक युवक का शव, नहीं हो पाई पहचान; CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

[ad_1]

Dead body of young man found on garbage heap in Agamkuan police station area of Patna, could not be identified

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के पंचवटी आवास के नजदीक कचरे के ढेर में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। घंटों की मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। अगमकुआं थाना पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को अगमकुआं थाना के पंचवटी आवास भूतनाथ रोड हाउसिंग कॉलोनी के सेक्टर 5 में कचरे में लोगों ने एक युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अगमकुआं थाने को दी। आसपास के लोगों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या किसी दूसरी जगह करके उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है।

अगमकुआं के एक पदाधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा यह सूचना दी गई कि एक युवक का शव कचरे के ढेर पर पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालने में जुट गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *