[ad_1]

घटनास्थल पर स्थानीय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो व्यक्ति झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घर और इलाके में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी जंदाहा थाना की पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में मां, बेटे और पुत्र वधू की मौत हुई है।

घायल पंकज की जांच करते डॉक्टर
मृतकों में धर्मेंद्र कुमार सिंह, पत्नी सुमन देवी और मां कुसमी देवी शामिल हैं। वहीं, घायलों में निधि और पंकज शामिल हैं, जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
[ad_2]
Source link