[ad_1]

जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में बिहार के सात श्रमिकों की एक साथ मौत हो गई। घटना विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में एक बड़ी मशीन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कई मजदूर मक्के के ढेर के नीचे दब गये, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। घटना के संबंध में विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक सोनावणे ऋषिकेश भगवान का कहना है कि एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में एक बड़ी मशीन क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें कई मजदूर 100 टन मक्का के ढेर के नीचे दब गये। इस घटना में सात मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। घटना होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोग उधर दौड़ कर आये और आननफानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का घायलों का इलाज चल रहा है। फिर किसी तरह दबे हुए मजदूरों के शव को बाहर निकाला गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना से काफी मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में मृत मजदूरों के परिजनों को संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही मृत मजदूरों के पार्थिव शारीर को उनके घर तक पहुंचाने का भी आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस घटना में जो लोग घायल हैं उनका भी समुचित इलाज कराया जायेगा।
[ad_2]
Source link