Bihar News: कल्याणपुर एएलटीएफ के वाहन और बरात से लौट रही कार में सीधी टक्कर, पांच पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल

[ad_1]

Kalyanpur ALTF vehicle and wedding procession car collided in Samastipur, 11 people injured

अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार सुबह कल्याणपुर पुलिस की एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) टीम के वाहन और बरात से लौट रही कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों समेत 11 लोग घायल हो गए। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर भट्टी चौक के पास हुई। घायल पुलिसकर्मियों में एएलटीएफ टीम के प्रभारी एसआई उमेश प्रसाद के अलावा सिपाही जीवछ चौधरी, सद्दाम अली, दिनेश कुमार ठाकुर और वाहन का चालक संजीव कुमार शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल सिपाही जीवछ पासवान को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज कल्याणपुर पीएससी में चल रहा है। उधर कार सवार बरातियों में भी छह लोगों के घायल होने की सूचना है। जो विभिन्न जगहों पर अपना इलाज करा रहे हैं।

एएलटीएफ टीम के सिपाही जीवछ चौधरी ने बताया कि सुबह का करीब पांच बज रहे होंगे। जटमलपुर से एएलटीएफ की टीम वापस कल्याणपुर थाना लौट रही थी। इसी दौरान भट्टी चौक के पास समस्तीपुर की ओर से जा रही बरात की एक कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में पुलिस वाहन पर सवार सभी पांचों पुलिसकर्मी घायल हो गए। उधर कार में सवार लोग भी घायल हुए हैं। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे और सभी लोगों को कल्याणपुर पीएससी ले गए। जहां से गंभीर रूप से घायल जीवछ चौधरी को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया।

वहीं, बरातियों की ओर से भी घायल लोगों का उपचार कल्याणपुर और आसपास के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। एक घायल को सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। हालांकि लोग भी पुलिस वाहन में टक्कर के कारण डर से वहां से निकल गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन मौके पर ही पड़ा हुआ है।

कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि तड़के एएलटीएफ की टीम जटमलपुर की ओर गई थी। सुबह लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है। कार सवार लोगों के भी घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि वे लोग अब तक सामने नहीं आए हैं। संभावना जताई जा रही है कि कार चालक के नींद में रहने के कारण यह हादसा हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *