Bihar News: कल 22 जून को पटना से आनंद विहार के लिए खुलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

[ad_1]

Two special trains will open from Patna to Anand Vihar on Thursday, June 22

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर गुरुवार 22 जून को पटना से आंनद विहार के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनका विवरण निम्नलिखित है-

 

1. गाड़ी संख्या 01683 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 22 जून को पटना से 17.45 बजे खुलकर 18.05 बजे दानापुर, 18.40 बजे आरा, 21.10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 22.05 बजे वाराणसी, 00.30 बजे प्रयागराज, 03.40 बजे कानपुर सेंट्रल रुकते हुए अगले दिन 10.40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक AC का कोच, एक AC cum सेकेंड AC का कोच, सेकेंड AC का एक कोच, थर्ड AC के तीन कोच, स्लीपर क्लास के सात कोच, साधारण श्रेणी के छह कोच और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 21 कोच होंगे।

2. गाड़ी संख्या 04489 पटना-आनंद विहार अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 22 जून को पटना से 09.45 बजे खुलकर 10.00 बजे दानापुर, 10.40 बजे आरा, 11.32 बजे बक्सर, 13.05 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 14.05 बजे वाराणसी, 19.10 बजे लखनऊ, अगले दिन 00.42 बजे मुरादाबाद रुकते हुए 03.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

 

गुरुवार 22 जून को दानापुर से एसएमवीबी, बेंगलूरु के लिए खुलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर गुरुवार से स्पेशल ट्रेन के चार फेरे दानापुर और एसएमवीबी, बेंगलूरु के मध्य परिचालित की जाएगी। 

गाड़ी संख्या 03247 दानापुर- एसएमवीबी, बेंगलूरु स्पेशल ट्रेन 22 और 29 जून तथा छह और 13 जुलाई, 2023 (गुरुवार) को दानापुर से 18.10 बजे खुलकर 18.39 बजे आरा, 19.30 बजे बक्सर, 21.14 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., रुकते हुए शनिवार को 18.20 बजे एसएमवीबी, बेंगलूरु पहुंचेगी। 

वापसी में गाड़ी संख्या 03248 एसएमवीबी, बेंगलूरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन 25 जून और दो, नौ तथा 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को एसएमवीबी, बेंगलूरु से 07.40 बजे खुलकर मंगलवार को 04.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, 05.35 बजे बक्सर, 07.10 बजे आरा रुकते हुए 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 14 और साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *