[ad_1]

वीरप्पन अपने गुर्गे के साथ गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके कुख्यात अपराधी वीरप्पन और उसके गुर्गे सूरज गुरुवार को गिरफ्तार किए गए, जिसे पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के कानन गांव से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने अन्य सामान भी बरामद किया है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार वीरप्पन के खिलाफ 16 से अधिक संगीन मामले सदर थाने में दर्ज हैं, जिसमें हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी, ऑर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के संबंध में सदर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने टाउन थाना में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि कुख्यात अपराधी वीरप्पन पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जाल बिछा रही थी। लेकिन वह पुलिस की पहुंच से बच रहा था। लेकिन पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए उसे गुरुवार को उसके घर काकन से एक सहयोगी सूरज के साथ गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि एक साल पहले भी वीरप्पन के द्वारा काकन गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में वह जमुई जेल में बंद था, जो कुछ महीने पहले ही जेल से निकला और अपने सहयोगी के साथ 19 जून को जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के डोमनपुरा के समीप सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी व मजदूरों के साथ मारपीट किया था। साथ ही सड़क निर्माण कंपनी से 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी।
वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक को पहले ही गिरफ्तार किया था और उसी के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल कुख्यात अपराधी वीरप्पन और उसके सहयोगी सूरज को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि वीरप्पन के खिलाफ सदर थाने में 16 संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, रंगदारी, लूट, ऑर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं।
[ad_2]
Source link