Bihar News: कॉलर पकड़ पीटते हुए डॉक्टर को एम्बुलेंस पर बैठा ले गए, सर्पदंश का इलाज नहीं होने पर उतारा गुस्सा

[ad_1]

Angry relatives of deceased patient took doctor on ambulance by beating him and holding collar in Supaul

डॉक्टर को एंबुलेंस के अंदर धक्का देते मृत मरीज के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सुपौल के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की पिटाई कर दी। उन्होंने डॉक्टर को चैंबर से खींच कर एंबुलेंस में बिठा लिया और सुपौल सदर अस्पताल आने के तक पूरे रास्ते पिटाई की। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर नरेश कुमार ने भाग कर अपनी जान बचाई। डॉक्टर ने सुरक्षा की मांग की है, उसके बाद ही ड्यूटी पर लौटने की बात कही।

जानकारी के मुताबिक, निर्मली के परिकोंच के रहने वाले जामुन प्रसाद यादव को सांप ने डस लिया। उसके बाद उसके परिजनों ने उसे निर्मली अस्पताल में भर्ती कराया। निर्मली अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नरेश कुमार ने मरीज का इलाज शुरू किया। लेकिन मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उसके बाद डॉक्टर ने रेफर करते हुए मरीज को सदर अस्पताल ले जाने को कहा। इसी गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर चैंबर से खींच कर पीटते हुए एंबुलेंस में बिठा लिया। फिर सुपौल सदर अस्पताल ले जाने लगे।

इस मामले को लेकर पीड़ित डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मरीज की हालत काफी खराब थी। उसकी वजह से रास्ते में मरीज की मौत हो गई। डॉक्टर ने ये भी बताया कि सुपौल आने के दौरान उनकी पूरे रास्ते पिटाई की गई। जब वह सुपौल सदर अस्पताल पहुंचे तो एंबुलेंस से भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई। वहीं, मरीज के परिजनों ने सदर अस्पताल में भी मौत की पुष्टि होने के बाद जमकर हंगामा किया। फिलहाल पीड़ित डॉक्टर काफी डरा सहमा हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *