[ad_1]

जली हुई बाइक तथा मौके पर मौजूद लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक आवासीय निजी कोचिंग संस्थान में एडमिशन न मिलने से नाराज एक छात्र ने संस्थान के निदेशक की बाइक में सोमवार रात आग लगा दी। इस घटना में बाइक धू-धू कर जल गई। यह घटना जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी भूतेश्वर चौक स्थित कोचिंग संस्थान की है। संस्थान के निदेशक का कहना है कि कुछ छात्रों ने बाइक जलाकर भाग रहे बेलसंडी गांव निवासी एक युवक (आरोपी) को देखा है। इस मामले की जानकारी विभूतिपुर पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोचिंग के निदेशक शिवकांत कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही बेलसंडी गांव निवासी भोला साहनी का बेटा मोनू कुमार उनके आवासीय कोचिंग की लाइब्रेरी में एडमिशन कराने के लिए पहुंचा था। लेकिन उन्होंने पहले अभिभावक को बुलाने की बात कही थी। फिर एडमिशन करने की बात कही, जिससे वह काफी नाराज हुआ था और खरी-खोटी भी सुनाई थी। इस दौरान उसने धमकी भी दी थी।
निदेशक ने आरोप लगाया कि आधी रात उसे कोचिंग के छात्र अमरजीत और अन्य छात्र शौच के लिए उठे थे। इसी दौरान उन लोगों ने कोचिंग के नीचे लगी बाइक को धू-धू कर जलता हुआ देखा। इस दौरान छात्रों ने मोनू कुमार को खेत की ओर भागते हुए भी देखा। इसके बाद संस्थान के लोगों को जानकारी दी। जब तक लोग उठते और कुछ समझ पाते, तब तक बाइक पूरी तरह जल गई। घटनास्थल पर पेट्रोल की काफी महक आ रही थी। माना जा रहा है कि वहां पर पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगाई गई है, जिससे लाखों का नुकसान भी हुआ है।
विभूतिपुर थाना के अपर थाना अध्यक्ष प्रियंका ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कोचिंग के संचालक द्वारा नामजद आवेदन दिया गया है।
[ad_2]
Source link