Bihar News : खेत में लगे साग की चोरी के आरोप में शराबी ने विधवा से किया दुष्कर्म, कहा- नशे में था गलती हो गई

[ad_1]

Liquor Ban in Bihar : drunken youth raped a widow on the charges of theft of greens in Bhojpur.

नशेड़ी आरोपी और पुलिसबल
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बिहार के आरा में खेत में काम कर रही विधवा महिला के साथ एक युवक ने पहले मारपीट की और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़ित महिला आरोपी से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हवसी आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां आस-पास के खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोगों ने उधर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आते देख आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और उआकी जमकर पिटाई कर दी। फिर पुलिस को बुलाकर आरोपी को उसके हवाले कर दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है।

चोरी का आरोप लगाकर किया रेप 

पकड़ा गया आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदीया गांव निवासी स्वर्गीय अनील कुमार दास का पुत्र अमित कुमार (31) है। पीड़िता ने बताया कि  शुक्रवार को वह अपने गांव के बगल के खेत में मवेशी का चारा लाने गई थी। उसी क्रम में एक व्यक्ति आया और बोला कि तुम मेरे खेत से खेसारी काट ली हो।  महिला ने उसकी बात से इंकार कर दिया. लेकिन आरोपी नहीं माना और आरोपी अमित ने उस महिला पर लाठी से हमला कर दिया। लाठी लगते ही वह वहीं  जमीन पर गिर पड़ी। उसके बाद आरोपी अमित ने उस विधवा महिला के साथ रेप कर लिया।

आरोपीं ने कहा मैं नशा में था 

सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में आरोपी अमित कुमार ने बताया कि मैं घूमने गया था और नशा किया था।.नशे की हालत में मैं समझ नही पाया और मुझसे गलती हो गया। अब ऐसा नही होगा। आरोपी ने कहा कि मुझे महिला ने ही मार कर घायल कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद मैं भाग रहा था तभी गांव के लोगों ने मुझे पकड़ कर मुझे पुलिस के हवाले कर दिया।

डायल 112 पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल 

इस घटना के संबंध में अस्पताल में पहुंची मुफस्सिल थाना के डायल 112 पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल ने बताया कि हमलोगों को फोन से सूचना मिली कि एक महिला के साथ रेप कर भाग रहे आरोपी को पकड़ा गया है। सूचना मिलने के बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखे कि एक महिला का सर फटा हुआ है और गिरी पड़ी है। वहीं आरोपी को भी सर में चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज घटना की सूचना वरीय अधिकारी को दे दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *