[ad_1]

सदर अस्पताल में इलाजरत दोनों घायल बच्चे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज में शुक्रवार की दोपहर खेलने के दौरान दो सगे भाइयों को अचानक गोली लग गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद घटना की जानकारी बच्चे के परिजन और गांव वालों को दी गई। वहीं, खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों घायल बच्चों की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी रविंद्र पासवान के बेटे रौनक कुमार (6) और रोशन कुमार (5) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर अलीगंज गांव स्थित देवी स्थान के पास दोनों सगे भाई रौनक और रोशन खेल रहे थे। उसी दौरान अचानक गोली चली और रौनक के पेट में तथा रोशन के पैर में एक-एक गोली लग गई। इससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर देवी स्थान की तरफ लोग भागे तो देखा कि दोनों बच्चे गिरे हुए हैं और चिल्ला रहे हैं। उसके बाद आनन-फानन में दोनों को उठाकर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।
वहीं, सदर अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। वहीं, घटना के बारे में बच्चे के परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। गोली किधर से चली और दोनों बच्चों को कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। बहरहाल, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
[ad_2]
Source link