Bihar News : गया में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरी दो साल की मासूम; रेस्क्यू कर बाहर निकाला लेकिन जान नहीं बची

[ad_1]

Bihar News: Girl fell into borewell in Gaya, district administration rescued and brought her out, news of acci

रेस्क्यू के दौरान लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गया में दो साल की मासूम करीब 80 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन की टीम ने उसे बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाई। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को घर के पास खुले बोरबेल में एक दो साल की बच्ची गिर गई। बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। फौरन जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुट गई। बच्ची करीब 15 फीट की गहराई में फंस गई थी। यह घटना मोहनपुर थाने के अंकोला गांव की है। मृत मासूम बच्ची की पहचान जगदीश प्रसाद की बेटी अकांक्षा कुमारी के रूप में हुई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *