Bihar News : चार दिन पहले नीतीश सरकार ने कई IPS और BPS अफसरों को किया ट्रांसफर; अब इन जिलों में बने नए प्रभारी सचिव

[ad_1]

Bihar news: Secretary in-charge appointed in eight districts of Bihar, notification issued

नोटिफिकेशन जारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार सरकार के गृह विभाग ने चार दिन पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और बिहार पुलिस सेवा (BPS) अधिकारियों की नई जगह पदस्थापना की थी। और अब नए प्रभारी सचिव की नियुक्ति की गई है। नयी नियुक्तियां 8 जिलों की गई है। उन जिलों में समस्तीपुर,बक्सर, मधुबनी, लखीसराय,जमुई, कैमूर, शिवहर और शेखपुरा शामिल है। इस बात की घोषणा गुरुवार को की गई है। प्रभारी सचिव की नियुक्ति की अधिसूचना कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने जारी की है। अन्य जिलों के प्रभारी सचिव पूर्ववत ही रहेंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार डॉ. विजयलक्ष्मी एन को समस्तीपुर का प्रभारी सचिव बनाया गया है। इसी तरह के एन. सरवन कुमार को बक्सर का, अभय कुमार सिंह को मधुबनी का,  के जय सिंह को लखीसराय का, संजय कुमार सिंह को जमुई का, विनोद सिंह गुंजियाल को कैमूर का, मो. सोहैल को शिवहर का और वैद्यनाथ यादव को शेखपुरा का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

इन आईपीएस का हुआ था तबादला 

 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार पोरिका को विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया था जबकि 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अवधेश दिक्षित को मुजफ्फरपुर का सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाया गया था।

बिहार पुलिस सेवा के भी अधिकारियों का हुआ था तबादला 

बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार पांडे को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 12 भीमनगर सुपौल का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया। बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी राघव दयाल को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 जमुई के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई थी। बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी शहरयार अख्तर को मुजफ्फरपुर पूर्वी का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया। बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार को पालीगंज पटना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया और पुलिस निरीक्षक से प्रोन्नत होकर बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी बने अमन कुमार को एसडीआरएफ बिहार के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *