Bihar News : चिराग पासवान की पार्टी को लगा बड़ा झटका, अगड़ी जाति के दिग्गज ने चुनाव के पहले क्यों छोड़ा साथ

[ad_1]

Bihar News : Last day of nomination for first phase lok sabha election 2024, arun kumar left chirag paswan ljp

पूर्व सांसद अरुण कुमार
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


एनडीए के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से अलग हो गये हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ दिया है। उन्होंने चिराग पासवान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वह अगड़ी जाति भूमिहार वर्ग के कद्दावर नेता हैं।

पार्टी छोड़ने की बताई वजह 

अरुण कुमार ने कहा कि मैं दो दिनों से पटना में हूं और बहुत जल्द अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर इस पर निर्णय लूंगा। अरुण कुमार ने कहा कि मैं अब लोक जनशक्ति पार्टी में नहीं हूं। यह बिल्कुल स्पष्ट है और यह बिहार की जनता जानती है कि मेरे साथ क्या हुआ।अरुण कुमार के पार्टी छोड़ने के कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि मैंने किन परिस्थितियों में उनका साथ दिया। किन परिस्थितियों में हमने उनके कहने पर अपनी पार्टी को मर्ज करा दिया।

हमलोग हिमालय पर्वत पर माला जपने वाले साधु नहीं

अरुण कुमार ने कहा कि हमलोग हिमालय पर्वत पर माला जपने वाले साधु नहीं है। हमने तो जन सुविधाओं के लिए अपनी ताकत को बढ़ा करके जनता को ताकत देने के लिए 40 वर्षों से राजनीति कर रहे हैं। अरुण कुमार ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से इन्ही सब वजह से मैंने खुद को उनसे अलग कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *