Bihar News: छपरा सदर अस्पताल में मरीज को इंजेक्शन लगाते दिखा सिक्योरिटी गार्ड; डॉक्टर-नर्स की भूमिका पर सवाल

[ad_1]

Security guard seen injecting patient in Chhapra Sadar Hospital; Questions raised on doctors nurses role

मरीज को इंजेक्शन लगाता सुरक्षाकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के छपरा में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा स्वास्थ्य महकमे के सुधार के लिए लगातार प्रयास करने का दावा जाता है। लेकिन छपरा सदर अस्पताल से जो तस्वीर सामने आई है। उसने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल कर रख दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट रूप से यह देखा जा रहा है कि एक सुरक्षाकर्मी मरीज को इंजेक्शन लगा रहा है। इस वीडियो में मरीज बिस्तर पर लेटा है और गार्ड उसे इंजेक्शन दे रहा है। लेकिन यहां सवाल उठता है कि क्या सदर अस्पताल में डॉक्टर, कंपाउंडर, नर्स या अन्य स्टाफ मौजूद नहीं थे?

प्रदेश में जहां स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए प्रयास करने का दावा करते हैं। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षाकर्मी को हटा दिया है।

इस बारे में सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया गया है। आखिर किस परिस्थिति में सुरक्षा गार्ड ने मरीज को इंजेक्शन लगाया है। जांच के बाद दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *