Bihar News : छात्र ने किया सुसाइड; गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था, लड़की वालों ने इनकार किया तो दे दी जान

[ad_1]

Bihar: Student commits suicide in Sitamarhi; Wanted to marry girlfriend: Bihar Police engaged in investigation

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीतामढी के मोहनपुर में बीए पार्ट-टू के छात्र ने सुसाइड कर लिया। आरोप है कि उसने प्रेम-प्रसंग के कारण अपनी जान दे दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है। बुधवार की मध्य रात्रि परिजनों ने बंद कमरे का गेट तोड़ा तो छात्र को पंखे से लटका पाया। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी रमेश गोस्वामी का पुत्र विशाल गोस्वामी (21) के रुप में की गई। विशाल अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। पढ़ाई के साथ-साथ शहर के मेहसौल चौक पर शृंगार की दुकान चलाता था। 

प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या करने की बात सामने आयी

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नगर थानेदार विनय प्रताप सिंह ने बाताया कि युवक ने आत्महत्या की है। प्रथमदृष्टया प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या करने की बात सामने आयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विशाल अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था

मृत छात्र के पिता ने बताया कि वह लोग घर पर नहीं थे। मंदिर में पूजा करने गये थे। पूजा कर मंदिर से वापस आये तो देखा की घर बंद था। विशाल बुधवार को दुकान भी नहीं गया था और घर में अकेले था। पिता ने बताया कि विशाल का दो साल पूर्व से भुतही की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विशाल अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। मगर, उसके प्रेमिका के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। जबकि विशाल के माता-पिता शादी के लिए राजी थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाल ने पूर्व में भी जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *