[ad_1]

अस्पताल में हथियार लेकर पहुंचे थे जदयू विधायक गोपाल मंडल।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
3 अक्टूबर को भागलपुर के अस्पताल में रिवॉल्वर लेकर पहुंचने वाले जनता दल यूनाईटेड के विधायक गोपाल मंडल पर प्रशासन ने कार्रवाई कर दी है। उनके रिवॉल्वर का लाइसेंस रद्द कर दिया है। कुछ दिन पहले ही गोपाल मंडल पटना स्थित जदयू कार्यालय आए थे जब मीडिया ने रिवॉल्वर लेकर घूमने पर सवाल किया था तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि रिवॉल्वर तो मेरे पास अभी भी है, दिखाएं क्या? इसके बाद से उनपर कार्रवाई की मांग हो रही थी। रिवॉल्वर लेकर अस्पताल में घूमने के मामले की जांच करवाई गई। मामला सही पाया गया। इसमें भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से गोपाल मंडल के रिवॉल्वर लाइसेंस रद्द कर दिया।
जदयू ऑफिस पर क्या-क्या बोल गए थे गोपाल मंडल
7 अक्टूबर को पार्टी दफ्तर के गेट पर यह स्वीकार किया कि वह पिस्टल लेकर अब भी आए हैं। अस्पताल में पिस्टल लहराए जाने पर बात शुरू हुई तो बोलने लगे- लहराएंगे पिस्टल। तुम रोकने वाले कौन? मेरे बाप हो क्या? इसके बाद वह लगातार गालियां देने लगे। मीडियाकर्मी सवाल पूछने लगे कि क्या जदयू में यही ट्रेनिंग मिल रही है? इसपर माहौल गरम होते देख सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर लेते गए। जाते हुए भी वह लगातार अपशब्द बोल रहे थे।
मंत्री बोले- हमलोग अंबेडकर और बापू के अनुयायी
वहीं इस घटना के बाद लोग जदयू विधायक पर सवाल खड़े करने लगे। मीडिया के सवालों के जवाब में मंत्री अशोक चौधरी ने जदयू विधायक के इस व्यवहार के लिए माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा था कि यह पार्टी डॉ. भीमराव अंबडेकर और महात्मा गांधी के सिद्धांत पर चलती है। राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण के अनुयायी हैं हम। इसके बाद उन्होंने जदयू विधायक के कृत्य पर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा है कि हमलोगों की पार्टी में कोई आदमी इस तरह की बात करता है तो वह गलत है। हमलोगों के नेता महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, लोहिया, जेपी और कर्पूरी जी के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। इस तरह की भाषा कहीं से भी उचित नहीं है। चाहे वह कोई हो और किसी भी पार्टी का हो। हम पिस्टल और गोली बारूद वाले लोग नहीं है। हमलोग इस बयान की निंदा करते हैं। इस तरह की भाषा का कहीं से भी हमलोग समर्थन नहीं करते हैं।
[ad_2]
Source link