Bihar News : जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में सुनवाई आज, सीबीआई की चार्जशीट का जवाब देगा लालू परिवार

[ad_1]

Bihar: Hearing in land-for-job scam case today, Rouse Avenue Court, Lalu Prasad, Rabri Devi, Tejashwi Yadav

लालू परिवार

विस्तार


जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। इससे पहले 2 नवंबर को सुनवाई हुई थी। इसमें आरोपी पक्ष की ओर से स्क्रूटनी करने के लिए समय की मांग की थी। कोर्ट ने 29 नवंबर की तारीख सुनवाई के लिए दी थी। इससे पहले यानी 2 नवंबर को इस केस में लालू-राबड़ी समेत सभी आरोपियों के पासपोर्ट अदालत में जमा करवाए गए थे। आज की सुनवाई में आरोपी पक्ष की ओर से पासपोर्ट वापस करने की अपील की जा सकती है। साथ ही आरोपी पक्ष की ओर से चार्जशीट का जवाब भी दिया जा सकता है। 

दरअसल, जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में घोटाला केस में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की थी। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद 16 अक्टूबर को सुनवाई में कोर्ट ने लालू परिवार को  राहत दी थी। कोर्ट की तरफ से उन्हें हर सुनवाई में पेशी से छूट दी गई थी। कोर्ट ने तेजस्वी यादव को भी सरकारी दौरे पर विदेश जाने की अनुमति दे दी थी। वहीं, 50 हजार के निजी मुचलके पर कोर्ट ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जमानत दी थी। 

जानिए, क्या है जमीन के बदले नौकरी घोटाला? 

  • रेल भर्ती से जुड़े एक और घोटाले का आरोप यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी लगा है।
  • मामले में भी सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है।
  • 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए।
  • सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *