Bihar News : झाड़ी के पास से मिली 5 साल के मासूम की लाश, स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद हुआ था अपराध

[ad_1]

Bihar News: 5-year-old boy murdered in Sitamarhi, kidnapped from school after Independence Day celebrations

पुलिस ने बच्चे की लाश को बरामद कर लिया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीतामढ़ी जिले के परसौनी से गायब 5 साल के छात्र की लाश बुधवार की रात करीब 10बजे डूब्बा घाट के समीप से बरामद हुई। अपराधियों ने 15 अगस्त को को परसौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राइवेट स्कूल में सुबह झंडोतोलन के बाद उक्त छात्र का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। साक्ष्य के छुपाने के उद्देश्य से शिवहर जिले के डूब्बाघाट के समीप झाड़ी में फेंक दिया गया। मृत छात्र की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के धोधनी गांव निवासी हीरा साह के 5वर्षीय पुत्र आर्दश कुमार के रूप में की गई है। वह परसौनी के एक प्राइवेट स्कूल में एलके जी का छात्र था। 

स्कूल वैन चालक समेत दो लोगो को आरोपी बनाया

परिजनों का कहना है कि आर्दश स्कूल वैन से मंगलवार सुबह स्कूल गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधक को दी तो पता चला कि वह स्कूल से झंडोत्तोलन के बाद निकल गया था। फिर काफी खोजबीन करने के बाद नही मिला तो उसकी मां ने स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत की। परिजनों ने स्कूल वैन चालक समेत दो लोगों को आरोपी बनाया। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक आरोपी मिश्री साह और वैन चालक को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर थानेदार सुनीता कुमारी ने बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे डुब्बा घाट स्थित एक झाड़ी के पास दफनाई गई लाश को बरामद कर लिया है। 

मिश्री शाह ने कबूला अपना गुनाह, पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने कहा कि शव को कब्जे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानेदार ने बताया कि पुलिस द्वारा अपहरण कांड के आरोपी मिश्री साह की गिरफ्तारी के बाद सख्ती से पूछताछ की। इसमें उसने अपहरण और हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। साथ ही पुलिस को बताया कि शिवहर जिले के पिपराही थाना स्थित डुब्बा घाट पुल के समीप अपहृत छात्र की हत्या कर फेक दिया है। इसके बाद पुलिस ने डुब्बा घाट पहुंचकर करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद शव को झाड़ियों से बरामद किया था। बताया गया कि मंगलवार की सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल का ड्राइवर धोधनी से स्कूल वाहन से लेकर आया और कार्यक्रम खत्म होने बाद उक्त छात्र को घर नहीं पहुंचाया। जब बच्चा देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन विद्यालय में खोजने पहुंचे। इस बीच ड्राइवर से पूछताछ में बच्चा के गायब होने का पता चला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *