Bihar News: झारखंड के बाद अब बिहार के भ्रष्टाचारियों की बारी, बोले बिहार के पूर्व मंत्री, ED का स्वागत किया

[ad_1]

Bihar Former minister Ramsurat Rai welcomed ED Says After Jharkhand now turn of corrupt people Bihar

पूर्व मंत्री रामसूरत राय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कार्रवाई स्वागत योग्य कदम है। अब अगली बारी बिहार की है। बीजेपी के एमएलए और पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा, लूट करने वाले लोग जेल में जाएंगे। ED की कार्रवाई से पूरा देश खुश है। एक निजी कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने ये बातें कहीं।

मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बीजेपी नेता और औराई विधायक रामसूरत राय ने ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा, यह बहुत ही बढ़िया कदम है कि इसका स्वागत किया जाना चाहिए। लूट करने वाले लोग जेल में जाएंगे। बिहार के लूट करने वाले लोग भी जेल में जाएंगे। झारखंड में भ्रष्टाचारी के खिलाफ कार्रवाई इसका उदाहरण है और अब बिहार में ईडी की कार्रवाई तेज होगी।

झारखंड में ED की कार्रवाई को लेकर बीजेपी नेता ने कहा, लूट खसोट करने वाले पर कार्रवाई की गई है। अब बिहार में भी कार्रवाई होगी। राय ने कहा कि झारखंड में ईडी की कार्रवाई स्वागत योग्य है। भ्रष्टाचार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, यह अच्छा कदम है। अब जल्द ही बिहार में भी लूट और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हमारी सरकार लूट करने वालों को जेल में भेजेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *