Bihar News : तीन लोगों के साथ बांध से नदी में कूद गई गाड़ी, लोगों ने ही मौके पर कूद कर बचा लिया इन्हें

[ad_1]

Bihar News: In Darbhanga, car with three people jumped from dam into the river, only people saved their lives

लोगों ने कूदकर बचाई जान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दरभंगा में बड़े हादसे के का शिकार होने से लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत थी कि लोग सही समय पर पहुंच गए और दो लोगों की जान बचा ली। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के कोठराम गांव स्थित कमला नदी पर बने रिंगबांध की है। शुक्रवार दोपह बोलेरो नदी की तेज धारा के बीच लुढ़क कर चली गई। इससे बोलेरो सवार चालक सहित दो लोगों की खतरे में पड़ गए। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

लोगों ने गाड़ी को नदी से बाहर निकाला 

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बोलेरो गाड़ी को नदी से निकाला गया। इससे दोनों लोगो की जान बच सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि जमालपुर स्थित बांध पर एक बोलेरो पर सवार दो व्यक्ति जा रहे थे।

सड़क पर फिसलन के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया

बारिश के कारण सड़क गिला होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बोलेरो सीधे धुलककर  कमला नदी की तेज धारा में चली गई। बोलेरो में सवार दोनों लोग चिल्लाते हुए। वहां मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगाने लगे। स्थानीय लोगों काफी मश्क्क्त की लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली। तब जाकर स्थानीय लोगों जमालपुर थाना को सूचना दी। मौके पर जमालपुर थाना पुलिस ने JCB मंगवाकर रस्सी के सहारे बोलेरो को स्थानीय लोगों की सहयोग निकाला। तब जाकर बोलेरो सवार दोनों लोगों की जान सही सलामत बच सकी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *