[ad_1]

तीन साल की मासूम से रेप (फाइल)
विस्तार
सीवान की तीन साल की बच्ची से हैवानियत हुई है। यह हैवानियत किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले 15 साल के लड़के ने की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह जालंधर के बाबा बस्ती में रहते हैं। आरोपी उनके पड़ोस में किराए पर रहता है। वह कार्टून के फैक्ट्री में काम करता है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग घर पर नहीं थे तब नाबालिग आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। इधर, पीड़ित परिवार की शिकायत पर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिठाई का लालच देकर अपने पास बुला लिया
परिवार वालों ने बताया कि वह जालंधर में रहते हैं। वहीं आरोपी उनके पड़ोस में किराए पर रहता है और वह कार्टून के फैक्ट्री में काम करता है। हमलोग तीनों बेटियों को घर में छोड़कर बाहर गए हुए थे। तभी मौका देखकर आरोपी ने सबसे छोटी बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने पास बुला लिया। और फिर कुछ घंटे बाद उसको वापस भेज दिया। हमलोग घर पहुंचे तो रात में देखा कि बच्ची काफी तकलीफ में है। वह दर्द से कराह रही थी। जब उसे पूछताछ किया गया तो उसने अपने अंदाज में सारी बात बताई।
पुलिस ने आरोपी को कर लिया गिरफ्तार
घटना सुनकर परिवार वाले हैरान रह गए। इसके बाद बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बिना किसी देरी बच्ची का मेडिकल कराया और एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
[ad_2]
Source link