Bihar News: तेज रफ्तार हाईवा ने दो लोगों को मारी ठोकर, एक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

Speeding highway hits two people in vaishali

तेज रफ्तार हाईवा ने दो लोगों को मारी ठोकर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


NH 322 स्थित राजापाकर थाना क्षेत्र के बनारसी चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा ने एक वृद्ध समेत दो को ठोकर मार दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राजापाकर थाने को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुजुर्ग व्यक्ति की स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

घायलों में राजापाकर थाना क्षेत्र के गंगाजल गांव निवासी स्व कमल राय के 65 वर्षीय पुत्र लगन राय, जबकि दूसरा संजीव कुमार पिता हरीलाल राय बताया गया है। दोनों लोग सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली पोल में ठोकर मारी, जिसके बाद खड़े दोनों व्यक्ती ट्रक की चपेट में आ गए।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में राजापाकर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली की पोल में ठोकर मार दिया है। इसी दौरान एक वृद्ध व्यक्ति समेत दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *