Bihar News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में बदमाशों ने की युवा व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

[ad_1]

Bihar Young businessman of Singhwada Nagar Panchayat of Darbhanga murdered with a sharp weapon

सिंहवाडा नगर पंचायत के युवा व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या,
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने के पीछे के बगीचे में एक युवक की हत्या कर दी गई। शव को हत्यारो ने फेंक दिया है। युवक की सिर और गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी सागर कुमार भी घटनास्थल का मुआयना किया और थानाध्यक्ष को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

जानकारी के मुताबिक सिंहवाड़ा उत्तरी टोला निवासी युवा व्यवसायी सौरभ झा (20) की हत्या की गई। जानकारी मिलते ही बुधवार की दोपहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। युवक के सिर और गर्दन पर तेज धारदार हथियार से हमला के बाद लहुलुहान शरीर बगीचे के बीच में एक मचान के पास पड़ा मिला। शव के बगल में ही उसकी बाइक गिरी हुई मिली। वहीं, बाइक की चाबी शव से दस फीट की दूरी पर फेंकी हुई मिली है। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

बताया जाता है कि सिंहवाड़ा के वार्ड सात निवासी कृष्ण कुमार झा और उसके पुत्र मृत सौरभ कुमार सिंहवाड़ा स्थित बाबा बटेश्वर नाथ धाम परिसर में सिंगार की दुकान चलाते हैं। बताया गया है कि बारह सितंबर की देर शाम दुकान से सौरभ घर नहीं पहुंचा। घर के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सवेरे तक पता नहीं लगने के बाद लोग चारों ओर उसे ढूंढने लगे। इस बीच सिंहवाड़ा थाना के पीछे नर्सरी में काम करने जा रहे कुछ मजदूरों की नजर बगीचे में पड़ी लहूलुहान लाश पड़ी मिली। हल्ला होते ही सिंहवाड़ा, लालपुर, रामपुरा, हनुमान नगर आदि गांव के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। मजेदार बात यह है कि लोगों के पहुंचने के आधा घंटा के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जबकि थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर पड़ी लाश तक पहुंचने में आधा घंटे का समय लगने पर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे थे। बाजार और थाना के समीप हुई इस घटना से व्यवसायियों ही नहीं बल्कि आम लोगों के बीच भी भय का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

इस संबंध में मौके पर पहुंचे सिटी एसपी सागर कुमार ने कहा कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र बगीचे से एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान सौरभ कुमार झा के रूप में हुई है। इस हत्या में कुछ संदिग्ध लोगों का नाम भी आया है। उन लोगों की पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *