Bihar News: दरभंगा में दस चक्का ट्रक से 360 कार्टून शराब जब्त; तस्कर चकमा देकर हुए फरार

[ad_1]

360 cartoon liquor seized from the truck in Darbhanga; Smugglers absconded by dodging

ट्रक से जब्त की गई शराब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के दरभंगा जिला के बहेरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 360 कार्टून शराब जब्त की है। बताया जा रहा है कि शराब लदे ट्रक को एक ईंट भट्ठा पर लगाकर शराब की खेप को उतारने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान पुलिस को आते देख शराब तस्कर, ट्रक चालक और खलासी भाग गए।

जानकारी के मुताबिक, बहेरा थाना पुलिस को देर शाम शराब की खेप आने की सूचना मिली थी। इसे लेकर पुलिस पहले से ही चौकसी में थी। इस दौरान देर रात को सूचना मिलते ही बहेरा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास लगे एक दस चक्का ट्रक की जांच की गई। इस दौरान उसमें से कुल 360 कार्टून (3,211 लीटर) विदेशी शराब जब्त की गई है। वहीं, ट्रक चालक, खलासी और शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

इस मामले को लेकर बहेरा थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर महिनाम के एक ईंट भट्ठे के पास पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान ट्रक पर लदे 360 कार्टून (3,211 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर और चालक भागने में सफल रहे। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

इधर, केवटी थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए गुठली गांव के बगीचे में छापेमारी कर 665 लीटर शराब जब्त की है। जबकि शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार जो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि केवटी थाना क्षेत्र के दहीपुरा गांव निवासी राकेश कुमार यादव, गुठली गांव के मो. राजा और सतीश भगत ने शराब की बड़ी खेप मंगवाई है। इस संबंध केवटी थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि यहां पर शराब की खेप उतारने की सूचना मिली थी, जिसको लेकर छापेमारी की गई थी। लेकिन तस्कर फरार हो गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *