[ad_1]

जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा, दरभंगा जिला के सिंहवारा थाना क्षेत्र के मनिकौली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि युवक के माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है। जबकि विवाद के कारण पत्नी उसको छोड़कर अपने बच्चों के साथ मुंबई में रहती है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची सिंहवारा थाना की पुलिस मृतक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। हालांकि घर में जिस तरीके मृतक का शव मिला है उससे आसपास के लोग इस बात की आशंका जता रहे हैं कि किसी ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
बच्चों को लेकर छोड़ गई थी पति को
मृतक की पहचान स्व गौरीकांत ठाकुर के पुत्र प्रमोद ठाकुर (35) के रूप में हुई है। मृतक करीब आठ वर्ष पहले प्रेम प्रसंग के दौरान ने शादी कर ली थी। हालांकि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति पत्नी में विवाद होने लगा। प्रमोद ठाकुर के दो बच्चे भी हैं मोहन (5) और सोनाली। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पति पत्नी में विवाद काफी बढ़ जाने के कारण उनकी पत्नी कमला देवी अपने दोनो बच्चों मोहन और सोनाली को लेकर मुम्बई चली गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इधर कुछ दिनों प्रमोद काफी परेशान दिख रहा था।
[ad_2]
Source link