Bihar News : दिल्ली से लौटकर सीएम नीतीश का बड़ा एलान; बोले- अब कभी यह काम नहीं करेंगे, फ्लोर टेस्ट जीतेंगे हम

[ad_1]

Bihar News: CM Nitish Kumar returns from Delhi; Claimed to win the floor test; NDA, JDU, BJP

सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस पटना लौट चुके हैं। दिल्ली में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की। पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि हम (भाजपा और जदयू) पहले भी एक साथ थे। बीच में दो बार मैं “इधर-उधर” गया था। लेकिन, अब एक बार फिर मैं “उधर” (एनडीए में) आ गया हूं। अब मैं स्थायी रूप से यहीं रहूंगा।

सीएम नीतीश बोले- हमारे बारे में चिंता न करें

वहीं फ्लोर टेस्ट के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सब तरफ से बातचीत हो रही है कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सब कुछ ठीक है। हमलोग आराम से बहुमत साबित कर लेंगे। वहीं दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से बिहार के विकास के मुद्दे पर चर्चा के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे बारे में चिंता न करें। हम इसके लिए काम कर रहे हैं। 2005 से बिहार का विकास हो रहा है। तब से काम चल रहा है। इसलिए, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी चर्चाएं काफी अच्छी तरह से हुई। 

खबर अपडेट हो रही है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *