[ad_1]

बंधक बनाए गए बाराती।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर में वरमाला के बाद दूल्हा अचानक फरार हो गया। गुस्साए लड़की वालों के सभी बारातियों को बंधक बनाकर रखा। हालांकि दुल्हा के भागते ही माहौल गड़बड़ होते देख करीब 90 बाराती फरार हो गए थे। इसी करीब दर्जन भर बाराती विवाहस्थल पर रुके थे। उन्हें लड़की वालों ने बंधक बना लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे दिन यानी शनिवार दोपहर दोनों पक्षों को समझा-बुझाया। इसके बाद जब दूल्हे के पिता ने उसे वापस लाने की बात कही तो लड़की वाले शांत हुए।
घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र केलाबाड़ी, चौधरी बासा गांव में शुक्रवार की रात शादी का माहौल था। दुल्हन सज कर तैयार थी दूल्हा शादी के लिए सेहरा बांध के आया दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहनाई और दुल्हन दूल्हा को भी वरमाला पहना है उसके बाद देखते ही देखते दूल्हा फरार हो गया। आक्रोशित लड़की के परिजनों ने बरातियों को बंधक बना लिया। तेतर शर्मा की पुत्री नंदनी कुमारी की शादी पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र डोभा के शंकर शर्मा के पुत्र कार्तिक शर्मा से शुक्रवार को होनी थी। समय पर बरात भी आयी और वरमाला भी हुआ। सभी तरह के वैवाहिक कार्यक्रम ठीक-ठाक चल रहे थे। वरमाला के बाद बराती भोजन करने चले गये। इस बीच दूल्हा फरार हो गया। दूल्हा के फरार होने की सूचना से कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे कुछ बराती भी वहां से खिसने लगे।
दूल्हा के नहीं आने तक बरातियों को बंधक बना कर रखा
घटना की सूचना पर जनप्रतिनिधि व इस्माइलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेकर शांति व्यवस्था बहाल करवाया। कन्या पक्ष ने तत्काल दूल्हा को बुलाने की मांग की गयी। दूल्हा के नहीं आने तक बरातियों को बंधक बना कर रखा गया है। ग्रामीणों का कहना था कि लड़का-लड़की की शादी है कोई गुड्डा-गुड़िया का खेल नहीं है। पूर्वी भिट्ठा पंचायत के मुखिया रघुनंदन कुमार उर्फ हुलो मंडल ने थानाध्यक्ष के साथ दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर के मामले को शांत कराया। शनिवार की दोपहर तक दूल्हा को लाने की बात पिता के कहने पर मामला शांत हुआ।
इधर, बाराती खाना खाने गए, उधर दूल्हा हो गया रफ्फूचक्कर
ग्रामीणों का कहना है कि इतना कुछ होने के बावजूद दूल्हा शादी के मौके से फरार क्यों हो गया या अभी तक किसी को पता नहीं यहां तक कि बारातियों को भी इसकी जानकारी नहीं है जब बारातियों और सर आंखों में शोरगुल होना शुरू हुआ कि दूल्हा फरार हो गया है तब जाकर बाराती भी एक-एक कर वहां से भागना शुरु हो गए 100 बारातियों में 90 बार आती वहां से भाग खड़े हुए शराबी वाले दर्जन भर बारातियों को बंधक बना लिया। बाराती शंकर शर्मा ने कहा कि हमलोग शादी में शामिल होने आए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। वरमाला भी हुआ। इसके बाद हमलोग खाना खाने गए। अचानक सूचना मिली कि दूल्हा फरार हो गया। बाराती ने कहा कि यह गलत है।
[ad_2]
Source link