Bihar News: देखिए कैसे पढ़ाती हैं मकतब की मैडम और यह जानकार डर जाएं कि खुलासा करने वालों को कैसी सजा मिलती है

[ad_1]

Family thrashed teacher for taking photo of sleeping female teacher in Supaul, kk pathak, education department

कक्षा में सोती हुई शिक्षिका
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सुपौल के एक स्कूल में सो रही शिक्षिका का फोटो लेना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। फोटो लेने के बाद नींद से जागी शिक्षिका ने शिक्षक को पहले तो गाली-गलौज की। फिर अपने परिजनों को बुलाकर शिक्षक की बेरहमी से पिटाई कर दी है। इस घटना में शिक्षक मो. रइस आलम को गंभीर चोट लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, यह ममला छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय झकारगढ़ मकतब का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शिक्षक मो. रइस आलम जो स्कूल के संचालक प्रभारी भी हैं। उन्होंने बताया कि करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि वर्ग कक्ष में एक शिक्षिका सजदा खातून सोई हुई है। उसके बाद उन्होंने कक्षा में जाकर देखा कि सजदा खातून सोई हुई है। उन्होंने आवाज लगाई। लेकिन सजदा खातून नींद से नहीं जगी। इसके बाद उन्होंने उसका फोटो ले लिया। तब जाकर सजदा खातून की नींद खुली। फोटो लेने को लेकर सजदा खातून शिक्षक पर गरमा गई और उनके साथ बदतमीजी करने लगी। बात बिगड़ती गई। शोर-शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। घटना को लेकर शिक्षक रइस आलम ने इसकी सूचना उच्चाधिकारी को दी और इसकी लिखित सूचना देने के लिए खुद प्रखंड शिक्षा कार्यालय जाने के लिए निकल गए।

आरोप है कि इसी से नाराज शिक्षिका ने अपने परिजनों को बुला लिया और प्रखंड शिक्षा कार्यालय जा रहे शिक्षक को रास्ते में रोककर उसे बेरहमी से पिटवा दिया। इस हमले में शिक्षक मो. रइस आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका प्राथमिक उपचार छातापुर पीएचसी में किया गया, जिसके बाद पीड़ित शिक्षक ने छातापुर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद स्कूल में माहौल गर्म है। इस घटना को लेकर आरोपी शिक्षिका कुछ भी बोलने से फिलहाल परहेज कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *