[ad_1]

आन्दोलन करते डाटा ऑपरेटरकर्मी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सभी सरकारी कार्य आज भी ठप रहे। वजह यह है कि बिहार राज्य डाटा कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के आवाह्न पर पूरे बिहार के डाटा इन्ट्री ऑपरेटरों ने मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया। उनका कहना है कि सरकार उनकी दो मांगों को पूरा करे वर्ना यह हड़ताल एक बड़ा रूप अख्तियार कर सकती है। उनकी दो मांगों में पहली मांग यह है कि सभी बेल्ट्रॉन कर्मियों को पदस्थापित विभाग या कार्यालय स्तर से ही मानदेय का भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाय और दूसरा यह कि सूचना एवं प्रावैधिकी संवर्ग नियमावली से आच्छादित करते हुए लेटरल इंट्री के तहत विभागीय समायोजन किया जाय।
[ad_2]
Source link