Bihar News : नाबालिग छात्रा को तीन शहरों में घुमाकर गैंगरेप करते रहे; पुलिस को खबर नहीं

[ad_1]

Bihar: Gangrape of girl student in hotel, rape in Scorpio, drug injection, Darbhanga, Samastipur, Madhubani

दरभंगा में छात्रा के साथ गैंगरेप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले नगर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में किया गया है। घटना 13 मई की बताई जा रही है। लेकिन इस मामले में 20 मई को महिला थाना में तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बाइक पर ले गये होटल

पीड़िता का कहना है कि 13 मई को वह नाका नंबर 5 स्थित कोचिंग में अपने क्लास रूम से बाहर निकली तो आरडीएक्स राज और प्रियांशु नामक युवक ने उसे नाका नंबर पांच के पास जबरन अपने बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद लहेरियासराय स्थित आरआर पैलेस होटल के कमरा नंबर 204 में लेकर गए, जहां पूर्व से बहादुरपुर थानाक्षेत्र के तरौनी के गनीपुर मोहल्ला निवासी विपुल मौजूद था, वह उसके साथ पढ़ाई करता था। वह कुछ समझ पाती उसके पहले ही सभी जबरदस्ती करने लगे और बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। फिर कमरे को बाहर से बंद कर सभी चले गए।

आरोपी के भाई ने धमकी देकर कराया फोन

घटना के बाद रात को विपुल का भाई अनुराग भी होटल पर आया और उसने दवाब बनाते हुए कहा कि मेरे मुखिया से कहो कि मेरे साथ कोई घटना नही हुई है। लड़की ने डर से उक्त युवक द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर 9570135756 पर फोन करके बोली कि वह अपनी मर्जी से यहां आई है।

दरभंगा से समस्तीपुर और मधुबनी भी ले गये 

पीड़िता ने बताया कि उसके बाद बिपुल के भाई ने उसे घर छोड़ देने के बहाने होटल से बाहर निकला। होटल से बाहर निकलते ही उसे फिर दरभंगा से मधुबनी और फिर समस्तीपुर ले गए। पीड़िता का कहना है कि दरभंगा के बाद समस्तीपुर और मधुबनी में भी उसके साथ उन लोगों ने गलत काम किया। फिर पिस्तौल दिखाकर सादे पेपर पर उससे हिंदी और इंग्लिश में दस्तखत भी करवाए गये।

मुखिया ने कहा नही है बताया गया नम्बर मेरा नहीं, जांच हो 

मुखिया पति सूरज का कहना है कि पीड़िता ने अनुराग के द्वारा जिस नम्बर को मुखिया का नम्बर (9570135756) बताकर बात कराने की बात कही वह नम्बर न तो मेरा है और न ही मेरी पत्नी का। इसलिए अब उस नम्बर की भी जांच होनी चाहिए।

मुखिया पति के पहल पर लड़की की हुई बरामदगी

मुखिया निक्की देवी का कहना है कि घटना की रात पीड़िता के पिता ने मेरे पति सूरज कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। आरोपी युवक उनके ही पंचायत ओझोल निवासी राजीव सिंह का पुत्र विपुल सिंह है। मुखिया पति सूरज कुमार के पहल पर लड़की को समस्तीपुर से बरामद किया गया। बरामदगी के बाद उसे लड़की के परिजनों के हवाले कर दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। होटल वाले से सीसीटीवी की मांग की गई है। फिलहाल किसी भी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *