Bihar News : नीलेश मुखिया की शव यात्रा में समर्थकों की भीड़, पप्पू-धप्पू राय को फांसी देने की मांग

[ad_1]

Nilesh Mukhiya Murder Case: Crowd of supporters in Patna funeral procession, demand to hang the culprit

नीलेश मुखिया के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


31 जुलाई को शूटआउट में घायल हुए नीलेश मुखिया की दिल्ली एम्स में मौत के बाद उनकी लाश पटना पहुंच चुकी है। उनके आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद शव यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। नीलेश मुखिया के समर्थक हत्यारे को फांसो दो की मांग लेकर नारेबाजी करने लगे। नीलेश मुखिया के आवास से निकाली गई शव यात्रा लोयला स्कूल के पास पहुंची। इसके बाद नीलेश मुखिया के घर की ओर मुड़ गई। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए। लोग की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। गली-गली से लोग नीलेश मुखिया की शव यात्रा में शामिल होने के लिए निकल रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *