Bihar News: नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित; गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

[ad_1]

Anti social elements vandalized statue of Netaji Subhash Chandra Bose in Saharsa; Angry people blocked road

सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सहरसा में सोमवार देर रात को असमाजिक तत्वों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मौके से प्रतिमा का टूटा सिर बरामद हुआ है। घटना सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी की बताई जा रही है। वहीं, नेता जी की प्रतिमा को खंडित किए जाने को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन कर घंटों तक सड़क जाम रखी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत करने में जुटी हुई है।

आक्रोशित NSUI के नेता मनीष कुमार के मुताबिक, लगातार सात वर्षों में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को दो बार तोड़ा जा चुका है। मनीष ने कहा कि अमूमन जो देश भक्त हैं वे हमारे दिल में होते हैं, हमारे जिगर में होते हैं। हम लोगों ने उसी सोच से यहां प्रतिमा स्थापित की थी। इससे पहले सात साल पहले भी तोड़ गया था और उसी समय तिरंगा मार्च निकाला था। उसी समय से जिला प्रशासन से मांग की गई थी कि यहां चौक पर स्थायी पुलिस चौकी की व्यवस्था हो। लेकिन आज तक पुलिस चौकी का निर्माण नहीं हो सका है। इस वजह से आम आदमी तो दूर की बात है, महापुरुषों की प्रतिमाएं भी असुरक्षित हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है आप देख रहे हैं। उनका सर कलम मतलब मृत पुरुष का, देशभक्त का सर कलम करके असामाजिक तत्वों के द्वारा रात में रख दिया गया।

उन्होंने ये भी कहा कि हम लोगों की मांग है कि उनकी एक भव्य प्रतिमा लगे और गोलंबर का निर्माण हो। जो जिला प्रशासन के द्वारा ही गोलंबर को हटाया गया था, उसका निर्माण हो। स्थायी पुलिस चौकी हो। यही हम लोगों की मांग है। इसी मामले को लेकर आज मंगलवार को जाम किया गया था।

वहीं, सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों के लोगों के द्वारा तोड़ा गया था। इसी को लेकर आक्रोशित लोगों ने रोड जाम किया था। आक्रोशित लोगों को समझ-बुझाकर शांत करवाया गया है। जिन लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है उनकी पहचान की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *