Bihar News : नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पहुंचे दरभंगा, सरकार और एसएसपी को दी नसीहत, जानिए वजह

[ad_1]

Bihar News : bjp Leader of Opposition Vijay Sinha gave advice cm nitish kumar and ssp darbhanga.

मृतक के परिजनों से मिलते प्रतिपक्ष नेता विजय सिन्हा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा मकसूदपुर गांव पहुंचे और तीनों मृतक परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। जो लोग इलाजरत हैं बल्कि घटना में जीवन मौत से जूझ जिन लोगो की जान बची ही उनसे पूरी घटना की सच्चाई भी जाना उनसे भी बात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने और इंसाफ की लड़ाई आगे ले जाने का भरोसा दिलाया है। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद भाजपा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के साथ साथ दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली। विजय सिन्हा दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार का नाम लेते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि सत्ता की दलाली करने से काम नहीं चलेगा। सत्ता बदलने में देर नहीं लगती और जब सत्ता बदलेगी तो ऐसे सभी पदाधिकारी का न सिर्फ फ़ाइल खुलेगा बल्कि अवैध तरीके से कमाई गई अकूत संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी।

जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की हुई थी मौत

दरअसल दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसुदपुर गांव में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अभी भी दो लोग डीएमसीएच में इलाजरत हैं।  पंद्रह अक्टूबर को दरभंगा के हायाघाट थाना इलाके के मकसूदपुर गाव में पांच लोग एक साथ बीमार पड़े थे, जिसके बाद एक के बाद एक तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया था। उस समय गांव के पीड़ित परिवार ने इसके पीछे जहरीली शराब पीने को मौत का कारण बताया था।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *