Bihar News : पटना में एक साथ तीन लोगों की मौत, गुप्तेश्वर धाम से लौटने के बाद हुए बीमार

[ad_1]

Bihar News : Three people died in Patna, 13 people had gone to worship at Gupteshwar Dham of Sasaram.

घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना में अचानक तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग अस्पताल में इलाजरत हैं। मौत का कारण क्या है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनता रोड़ का है। अचानक एक ही एरिया में एक साथ तीन मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय राकेश यादव (35), रामनाथ यादव (30) और संजय कुमार (45) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि 13 लोग सासाराम स्थित गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने गए थे। दर्शन कर वापस आने के एक सप्ताह बाद 13 में 7 लोगों की तबीयत खराब हो गई, जिसमें इलाज के दौरान आज अचानक तीन लोगों की मौत हो गई। बाकी अन्य लोगों की इलाज अस्पताल में चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *