Bihar News : पटना में डबल मर्डर, खेत के पास मिली युवक-युवती की लाश; इस कारण अपराधियों ने दोनों को मारी गोली

[ad_1]

Bihar : Double murder in Patna, dead bodies of boy and girl found; Criminals shot both of them, love affair

झाड़ी में मिली लाश।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना में गुरुवार सुबह युवक और युवती की लाश मिली है। दोनों लाशें पालीगंज अनुमंडल स्थित खीरी मोर मंदारी गांव में खेत के पास से बरामद हुई। अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या की है। इधर, डबल मर्डर की खबर से इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात आ रही सामने

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोगों से मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान पालीगंज इलाके के गौसगंज निवासी राजेंद्र कुमार (35) और युवती की पहचान पालीगंज इलाके के महेशपुर निवासी के रूप में हुई है। युवती की उम्र 28 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। पुलिस ने कहा कि प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। राजेंद्र कुमार की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है

पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। हत्या किसने की, इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों लाशों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। इधर, घटना के बाद ग्रामीण हैरान हैं। गांव के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने से फिलहाल बचते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *